फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हर्ष फायरिंग के आरोपी को भेजा जेल, पूर्व सीआईएसएफ जवान की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
- दुल्हन के स्वागत में आरोपी ने की थी फायरिंग, राजमिस्त्री की गोली लगने से हो गई थी मौत
विज्ञापन

फोटो संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के खड़ौली गांव में बृहस्पतिवार सुबह दुल्हन के स्वागत में हर्ष फायरिंग के दौरान जबड़े में गोली लगने से भजन गायिका ज्योति के पिता सुभाष की मौत हो गई थी। पुलिस ने चार घंटे बाद ही आरोपी को पकड़ लिया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी संदीप उर्फ विक्की को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस आरोपी के दोस्त पूर्व सैन्यकर्मी अजय की तलाश कर रही है। आरोपी ने अजय की लाइसेंसी पिस्टल से ही फायरिंग की थी।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि खड़ौली गांव निवासी आदेश की शादी बुधवार को ललसाना गांव की प्रियंका उर्फ प्रिया से हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह दुल्हन के स्वागत के दौरान घर में जश्न का माहौल था। इसी दौरान आदेश के चाचा संदीप उर्फ विक्की ने अपने दोस्त अजय की लाइसेंसी पिस्टल लेकर कई राउंड हवाई फायरिंग शुरू कर दी थी। फायरिंग के दौरान एक गोली घर की छत पर राजमिस्त्री सूरज को जल दे रहे सुभाष के जबड़े में लग गई थी। गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी पुष्पा ने संदीप के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में सामने आया कि फायरिंग में इस्तेमाल की गई पिस्टल उसके दोस्त अजय की थी, जो कि सीआईएसएफ से सेवानिवृत्त है। पुलिस अब अजय की तलाश में दबिश दे रही है और उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी का कहना है कि हर्ष फायरिंग जैसी घटनाओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी के दोस्त की भी तलाश की जा रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें