फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाभी पर मारपीट व धमकी देने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 15 May 2026 06:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। दांतल कंकरखेड़ा निवासी कमल ने भाभी पर मारपीट और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पल्लवपुरम थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दर्ज प्राथमिकी में कमल ने बताया कि 14 मई को दोपहर के समय वह अपने भाई और भाभी में फैसला कराने के लिए पल्लवपुरम थाने जा रहा था। थाने के गेट पर पहुंचने के बाद भाभी सुगंधा भी वहां पहुंच गई। आरोप है कि भाभी ने अपने पैरों से जूता निकालकर उसके मुंह पर मार दिया और गाली-गलौज करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उक्त महिला उसके छोटे भाई के साथ भी अभद्र व्यवहार करती है और बच्चों को डराती-धमकाती रहती है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें