फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुठभेड़ में पशु चोरी का आरोपी घायल गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी का भैंसा और तमंचा बरामद, साथी फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। गांव मोड़ खुर्द के पास निर्माणाधीन हाईवे पुल पर बृहस्पतिवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में पशु चोरी का आरोपी इरशाद उर्फ गंजा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सीएचसी मवाना में भर्ती कराया। वही उसका साथी एहसान उर्फ हकला फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, कारतूस बरामद किया। निशानदेही पर चोरी का भैंसा भी बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी इरशाद उर्फ गंजा मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा का निवासी है। उसके खिलाफ चोरी, गोवध, गैंगस्टर और गुंडा एक्ट समेत करीब 11 प्राथमिकी दर्ज हैं। बरामद भैंसा तीन-चार दिन पहले लोहियानगर क्षेत्र से चोरी हुआ था। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपी को उपचार दिलाने के बाद कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें