माछरा। जेएनएम इंटर कॉलेज रछौती में कोरोमंडल इंटरनेशल लिमिटेड ने आधुनिक लैब का उद्घाटन किया। साथ ही 10 प्रगतिशील किसानों को बैटरी चलित स्प्रेयर मशीनें निशुल्क वितरित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में जिला कृषि अधिकारी मेरठ राजीवन कुमार सिंह रहे, जिन्होंने कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से सशक्त बनाना समय की आवश्यकता है। साथ ही स्प्रेयर मशीनों से किसानों को फसल सुरक्षा में सुविधा मिलेगी। इस दौरान कोरोमंडल नार्थ डिविजन हेड सौरभ चकवर्ती, जोनल मैनेजर शिव प्रकाश श्रीवास्तव, गौरव पांडे, सुरभि कुमारी, हरजीत सिंह, डॉ. अंकित कुमार पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।