फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सबमर्सिबल व तार चोरी करते आरोपी पकड़ा, दूसरा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दौराला। मवीमीरा गांव के जंगल में ग्रामीणों ने सबमर्सिबल व तार चोरी करते हुए एक आरोपी को मौके से पकड़ लिया। उसका साथी मौके से भाग निकला। ग्रामीणों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गांव मवीमीरा निवासी जितेंद्र ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि वह बुग्गी से अपने खेत पर जा रहा था। इसी बीच विक्रम के खेत पर कुछ आवाज सुनाई दी। जितेंद्र ने देखा कि दो युवक सबमर्सिबल उखाड़ रहे हैं और खंभे से तार चोरी कर रहे हैं। एक आरोपी ग्रामीणों को देखकर भाग निकला। वहीं खंभे पर चढ़े आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कुलदीप व साथी का नाम अर्जुन निवासी मवीमीरा बताया। पुलिस ने चोरी किए गए सामान को बरामद करते हुए आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें