फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भलसोना में मिले शव की चार दिन बाद भी शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। क्षेत्र के भलसोना गांव के जंगल में 16 अप्रैल की सुबह मिले युवक के शव की शिनाख्त चार दिन बाद भी नहीं हो सकी है। पुलिस लगातार मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली।

16 अप्रैल की सुबह गंगनहर पुल के किनारे जंगल में एक युवक का शव पड़ा मिला था। शव की स्थिति देखकर गला रेतकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष के आसपास है। शव के पास से कोई ऐसा सामान नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने आसपास के थानों और जनपदों को सूचना भेजी है, साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि युवक की कहीं और हत्या कर शव यहां फेंका गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है। जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें