फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख रुपये की दवाई चोरी के आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द। पावटी मार्ग पर स्थित दवाई के एक गोदाम में सात दिन पूर्व कुंबल कर बदमाशों ने तीन लाख रुपये कीमत की दवाई की पेटी चोरी कर ली थी। पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी की गई दवाई भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

रामपुर पावटी मार्ग पर स्थित रोहटा रोड संगम विहार निवासी कलकत्ता क्लिनिक के मालिक डॉ. कुमार विश्वास के दवाई के गोदाम से चोरों ने कुंबल कर तीन लाख रुपये की दवाई की पेटियां चोरी कर ली थी। घटना की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज करवाई गई थी। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अंकित और आकाश निवासी फाजलपुर रोहटा रोड थाना कंकरखेड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दाेनों ने चोरी की बात कबूल कर ली। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की गई दवाई की पेटी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें