फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- गाजियाबाद से दबिश देकर पकड़ा, कई आपराधिक मामलों में पहले से वांछित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। थाना सरधना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी शादाब को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे गाजियाबाद के विजय नगर क्षेत्र से दबिश देकर पकड़ा। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार 17 फरवरी को गांव नवाबगढ़ी निवासी युवती ने थाना सरधना में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि शादाब उर्फ जुम्मन निवासी मोहल्ला किला खेवान ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच चल रही थी। लगातार प्रयास के बाद बुधवार देर रात करीब 1:00 बजे पुलिस ने आरोपी को गाजियाबाद की काशीराम कॉलोनी, सेक्टर-2, विजय नगर स्थित एक किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही चोरी, गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वह काफी समय से फरार चल रहा था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें