फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चोरी का माल खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल थाना पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में चोरी का सामान खरीदकर उसे कम दाम में बेचकर मुनाफा कमाने वाले आरोपी गाजियाबाद निवासी सरफराज उर्फ गुल्लू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी की काफी समय से तलाश कर रही थी। पुलिस आरोपी की संपत्ति की भी जांच करेगी।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपी का भाई नौशाद भाई नौशाद अपने साथियों के साथ घरों और दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। चोरी का सामान वह उसे बेच देता था। आरोपी लालच में आकर चोरी का सामान कम कीमत पर खरीद लेता और बाद में उसे खुर्द-बुर्द कर बेच देता था। इससे उसे अच्छा मुनाफा होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, नौशाद और उसके साथी चोरी के माल के साथ पकड़े गए थे। मामले की जांच के दौरान आरोपी का नाम भी सामने आया था। इसकी जानकारी होने पर वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलकर छिपता फिर रहा था। बुधवार को पुलिस पीवीएस मॉल के पास चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ लिया। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें