फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, आरोपी फरार

Tue, 16 Oct 2018 02:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
गोली मारी
विज्ञापन

यूपी के शामली जिले में आज सुबह बाइक सवार बदमाशों ने सराफा व्यापारी को गोली मार दी। इस सनसनीखेज घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक की हालत गंभीर बतााई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

विज्ञापन


दिल्ली रोड पर गांव बलवा के नजदीक आज सवेरे आठ बजे युवा सराफा व्यापारी हर्ष वर्मा अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली चलाए जाने से घायल हो गया। बाइक पर सवार बदमाश हमले को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं राहगीरों ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को वारदात की सूचना दी। 

पुलिस के अनुसार आपसी रंजिश के चलते सराफा व्यापारी पर हमले को अंजाम दिया गया है। हालांकि आरोपी कौन थे यह अभी मालूम नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं युवक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें