फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: ट्रेन के नीचे आने से बिहार की युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 16 Oct 2018 02:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
शामली न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के शामली में आज सवेरे एक युवती की ट्रेन के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई। युवती बिहार की रहने वाली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। 

विज्ञापन


घटना थानाभवन क्षेत्र की है। जहां रेलवे लाइन पर एक युवती अचानक ट्रेन के नीचे आ गई। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती बिहार कि किसी जिले की रहने वाली है। युवती की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की और युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना से पहले युवती को दो युवकों के साथ देखा गया था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मामले की संदिग्धा को देखते हुए जांच की जा रही है। युवती किस वजह से यहां आई थी और उसके साथ दो युवक कौन थे। हत्या के इरादे से तो युवती को यहां नहीं लाया गया था। इस संबंध में पुलिस छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें