फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला से मारपीट, छेड़छाड़, जेवरात छीनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव कालंद में एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कई लोगों पर मारपीट, छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपियों पर जेवरात छीनने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने की भी बात कही है। महिला ने कार्रवाई न होने पर एसएसपी से शिकायत की है। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि घटना 20 अक्तूबर की सुबह हुई थी। गांव के कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। आरोपियों ने अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की और वीडियो भी बनाया। उन्होंने महिला की नाक की लौंग, कानों की बालियां और गले का पेंडेंट भी छीन लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके भाई विनय को जान से मारने की धमकी दी। उसे गांव से निकालने और झोपड़ी में आग लगाकर परिवार को जिंदा जलाने की धमकी भी दी गई। महिला ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी थी। उसने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने थाना पुलिस को घटना की जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें