फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गर्भवती के पेट में लात मारने का आरोप, पति समेत दो से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
- कोल्हू पर मजदूरी करने वाले परिवार के साथ हुआ विवाद, पुलिस ने घायलों का कराया मेडिकल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। पिठलोकर निवासी का खेड़ा गांव में गन्ने के कोल्हू पर मजदूरी करने वाले परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कहासुनी के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने आठ माह की गर्भवती महिला के पेट में लात मार दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पति और एक अन्य परिजन को भी पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

रासिना पत्नी सलीम और गुलबहार पुत्र जमील निवासी पिठलोकर अपने परिवार के साथ खेड़ा गांव में गन्ने के कोल्हू पर मजदूरी करते हैं। मंगलवार को मजदूरों के दूसरे गुट से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने आठ माह की गर्भवती रासिना के पेट में लात मार दी। महिला को बचाने पहुंचे गुलबहार और सलीम के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष सरधना थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें