फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अवधि समाप्त होने पर भी मिट्टी खनन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। कस्बा करनावल में अनुमति अवधि समाप्त होने के बाद भी मिट्टी खनन किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में क्षेत्र निवासी ने जिलाधिकारी को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता आदेश कुमार का कहना है कि करनावल में मिट्टी खनन की अनुमति 28 मार्च तक ही थी। इसके बावजूद संबंधित लोग अब भी जेसीबी मशीन से रात के समय मिट्टी का उठान कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध खनन के कारण आसपास की कृषि भूमि को नुकसान पहुंच रहा है और जमीन की संरचना भी प्रभावित हो रही है। शिकायत में बिना अनुमति खनन जारी रखने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप कर अवैध खनन पर रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें