फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
-परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र में आरोपी नाजिम पर 14 वर्षीय किशोरी से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप है। किशोरी की मां के अनुसार आरोपी उनकी बेटी को रास्ते में परेशान करने, अश्लील इशारे करने और मोबाइल फोन देकर उससे बातचीत करने का दबाव बनाता है। परिजनों के विरोध के बाद आरोपी पक्ष से विवाद हो गया। किशोरी की मां ने थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

पीड़ित मां ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी करीब 14 वर्षीय बेटी मोहल्ले में आती-जाती है। आरोप है कि नाजिम उसे परेशान करता है। आरोप है कि आरोपी किशोरी को देखकर अश्लील इशारे करते हुए छेड़छाड़ करता है। आरोपी ने किशोरी को एक मोबाइल फोन देकर उससे बातचीत करने का दबाव भी बनाया। किशोरी ने आरोपी की हरकतों से परेशान होकर मोबाइल फोन अपनी मां को दे दिया और उन्हें पूरी घटना के बारे में बताया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी की हरकतों से उनकी बेटी मानसिक रूप से परेशान हो गई है। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें