फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मकान निर्माण का बकाया मांगने पर धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। कस्बा दौराला निवासी मकान निर्माण के ठेकेदार सोनू ने निर्माण कार्य का बकाया भुगतान मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़ित ने पुलिस से बकाया भुगतान दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
सोनू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मार्च 2025 में उसने पनवाड़ी निवासी व्यक्ति के दौराला स्थित प्लॉट पर मकान निर्माण का ठेका लिया था। दोनों पक्षों के बीच 150 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से दो मंजिला मकान निर्माण का लिखित ठेकानामा हुआ था। निर्धारित समय में मजदूरों के साथ निर्माण कार्य पूरा कर दिया। निर्माण की नाप करीब 3000 वर्ग फुट निकली। इसके अनुसार कुल भुगतान 4.50 लाख रुपये बनता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने केवल 2.85 लाख रुपये का भुगतान किया, जबकि शेष 1.65 लाख रुपये बाद में देने का आश्वासन दिया। आरोप है कि कई बार बकाया राशि मांगने पर उसे टालमटोल किया जाता रहा। मई 2026 में दोबारा भुगतान की मांग करने पर उक्त व्यक्ति ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए रुपये न देने की बात कहकर भगा दिया। पीड़ित ने रुपये दिलाए जाने और कानूनी कार्रवाई की मांग की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें