फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। थाना दौराला क्षेत्र में एक शीतगृह में मजदूरी करने गई नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने दौराला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए ठेकेदार और उसके रिश्तेदार पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी छह नवंबर को महिलाओं के साथ दौराला स्थित शीतगृह में मजदूरी करने गई थी। आरोप है कि वहां रोशन ठेकेदार का रिश्तेदार अन्कु, जो जम्मू का रहने वाला है, उसको बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। शाम करीब पांच बजे परिजन बेटी की तलाश में पहुंचे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। मां ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें