फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घेर पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव भूनी निवासी शुभम ने उसकी घेर के फर्जी दस्तावेज बनवाकर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने रात के अंधेरे में कब्जा किया। विरोध करने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी है। ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित ने तहरीर में बताया कि गांव में उसके दादा के नाम घेर की जमीन है। जिस पर उन्हीं का कब्जा है। दादा की मृत्यु के बाद जमीन उसके पिता के नाम हो गई। वर्ष 2025 में उसके पिता ने दानपत्र के सहारे जमीन को उसके नाम कर दिया था। आरोप है कि दिल्ली निवासी कुछ आरोपियों ने फर्जी तरीके से दानपत्र बनवाकर उस पर कब्जा का दबाव बना रहे थे। आरोप है कि शनिवार रात दो बजे आरोपी गांव में पहुंचे और पीड़ित को धमकी देकर घेर के अंदर घुसकर उस पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी दी है। रविवार को ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार को कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें