फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पोलियाे से बचाव के लिए 15 हजार बच्चों ने पी दवा

विज्ञापन
परी​क्षितगढ़- नगर के पीएम श्री प्राईमरी विद्यालय नंबर दो में पोलियो बूथ पर नैलिहालों को पोलियो
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पल्स पोलियो अभियान के तहत चेयरमैन हिटलर त्यागी, सीएचसी प्रभारी डॉ. रवि शंकर शर्मा ने नगर के पीएम श्री प्राइमरी विद्यालय नंबर दो बूथ पर निहालों को दो बूंद जिंदगी की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। चेयरमैन हिटलर त्यागी ने अपील करते हुए कहा अभिभावक अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो बीमारी से बचाव की दवा अवश्य पिलवाएं। सीएचसी प्रभारी डॉ. रवि शंकर ने बताया कि 98 पोलियो बूथों पर 14 हजार 93 में बच्चों को पोलियो वायरस से बचाव की दवा पिलाई गई है। अभियान में छूटे बच्चे को स्वास्थ्य टीम घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। इस दौरान बीपीएम इकरार अहमद, गंगा प्रसाद, सभासद हेम कुमार, जमील सैफी, आशा कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें