फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फार्मेसी के खाते से 65 लाख के गबन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित संचालक की तहरीर पर महिला कर्मचारी समेत चार पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में फार्मेसी संचालक ललित आनंद ने अपनी महिला कर्मचारी सुनीता पोसवाल पर करीब 65 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया है। आरोप है कि महिला पिछले 11 वर्षों से फार्मेसी का लेखा-जोखा संभाल रही थी। इसी दौरान उसने कंपनी के बिलों में हेराफेरी कर रुपये का गबन कर लिया। पीड़ित ने महिला के भाई सुमित, पिता नारायण व मां पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।

चित्रकूट कॉलोनी निवासी ललित आनंद ने मंगलवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने घर पर मैसर्स माधव फार्मेसी के नाम से दवाइयां का कारोबार करते हैं। जागृति विहार निवासी सुनीता पोसवाल पिछले करीब 11 वर्षों से उनकी फार्मेसी में अकाउंट का काम देख रही थी। कंपनी में आने और जाने वाले रुपयों का पूरा हिसाब-किताब उसी के पास रहता था। इस वजह से उस पर पूरा भरोसा था।
विज्ञापन

आरोप है कि सुनीता ने इसी विश्वास का फायदा उठाया। वह कंपनियों के बिलों की पूरी रकम जमा नहीं करती थी और उनमें कटौती कर बाकी रकम का गबन करती रही। शुरुआत में इस हेराफेरी की जानकारी नहीं हो सकी। बाद में जब कारोबारी ने खातों की जांच-पड़ताल कराई तो करीब 65 लाख रुपये की गड़बड़ी सामने आई। पीड़ित ने महिला कर्मचारी से मामले की जानकारी का प्रयास किया। पीड़ित का महिला कर्मचारी से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन

आरोप है कि सुनीता ने अपने भाई सुमित पोसवाल, पिता नारायण सिंह और मां के साथ मिलकर इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें