फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ठेके की कैंटीन में कुर्सी पर मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में देसी शराब के ठेके की कैंटीन में बुधवार दोपहर शास्त्रीनगर निवासी अंकुश कुमार (37) का शव कुर्सी पर बैठी हालत में मिला। काफी देर तक युवक के शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास के लोगों ने पास जाकर देखा। उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची मेडिकल थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि तक्षशिला कॉलोनी के पास एक देसी शराब के ठेके की कैंटीन है। बुधवार दोपहर एक युवक का शव कैंटीन में कुर्सी पर बैठा मिला। हलचल नहीं होने पर लोगों ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह जब वे वहां पहुंचे तो अंकुश कुर्सी पर बैठा हुआ था। काफी देर तक उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। शक होने पर लोगों ने पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उसकी पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था। परिजनों कई साल पहले उसे घर से निकाल दिया था। इसके बाद वह ज्यादातर समय ठेके के आसपास ही रहता था। एसपी सिटी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें