फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मतदाता सूची की त्रुटियां दूर करने में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

विज्ञापन
सरधना। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अ​भियान को लेकर सोमवार को तहसील सभागार में एसडी
विज्ञापन
- एसडीएम ने बीएलओ को दिए निर्देश, 17 नवंबर को होगा आलेख्य सूची का प्रकाशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए प्रशासन ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में सक्रियता बढ़ाई है। सोमवार को तहसील सभागार में एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बीएलओ के साथ बैठक की। उन्होंने पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा करते हुए कड़े निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची तैयार करने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। त्रुटियां मिलने पर संबंधित कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। बीएलओ को मतदाता सूची में नाम, उम्र, लिंग, फोटो और पते का बारीकी से सत्यापन करने को कहा गया। पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के साथ मृतक और स्थायी रूप से स्थानांतरित हो चुके मतदाताओं के नामों का नियमानुसार सत्यापन करने के निर्देश दिए। दोहरी प्रविष्टियों की भी पहचान कर सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित बनाने पर जोर दिया गया। निर्वाचन कार्य में गंभीर त्रुटियां या अनियमितता मिलने पर बीएलओ और पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन


पुनरीक्षण की समयसीमा
आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन 17 नवंबर को किया जाएगा। इसके बाद 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इस दौरान नए मतदाता नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6 भर सकेंगे। नाम, पता या अन्य विवरण में संशोधन के लिए फार्म-8 भरा जा सकेगा।
विज्ञापन


21, 22, 28 व 29 नवंबर को विशेष अभियान
मतदाताओं की सुविधा के लिए 21 व 22 नवंबर तथा 28 व 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इन दिनों बीएलओ सुबह 10 से शाम 4:00 बजे तक अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। केंद्रों पर हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएंगी। यहां मतदाताओं को आवेदन फार्म और जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। मतदाताओं से अपील की गई है कि वे आलेख्य सूची में अपना नाम और विवरण जरूर जांच लें, ताकि समय रहते संशोधन कराया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें