फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: दूल्हा बनने जा रहे युवक सहित 2 की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 10 Apr 2018 11:35 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
कार एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शादी के लिए गोद भराई की रस्म करने जा रहे युवक की कार अनियंत्रित होकर पलटे खाते हुए खेत में गिर गई। इस हादसे में दूल्हा बनने जा रहे युवक और उसके भाई की मौत हो गई और...

विज्ञापन


यह घटना यूपी के स सहारनपुर जिले की है। रविवार की दोपहर गागलहेड़ी-नागल मार्ग पर सीड़की पुलिस चौकी के पास गोद भराई की रस्म करने जा रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर पलटे खाते हुए खेत में जा गिरी। हादसे में दूल्हा बनने जा रहे युवक और उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक रिश्ते में ममेरे फुफेरे भाई है। इस दर्दनाक हादसे से घर में कोहराम मचा हुआ है। 

जानकारी के अनुसार टर्नर रोड गली नंबर 15 मंदिर मार्ग देहरादून निवासी 25 वर्षीय सुजीत पुत्र मानक चंद का रिश्ता शुक्रताल निवासी युवती से तय हुआ था। रविवार को वह अपने परिजनों के साथ होने वाली दुल्हन की गोद भराई की रस्म करने के लिए कार से शुक्रताल जा रहा था। दोपहर करीब साढे़ बारह बजे जब उनकी कार सीड़की चौराहे पर बने पुल से नागल की ओर उतरने लगी तो तेज रफ्तार कार पर चालक नियंत्रण खो बैठा। कार पलटें खाती हुई सड़क किनारे खड़े पापुलर के पेड़ से टकराते हुए खेत में जा गिरी। आसपास खेतों में काम कर रहे लोग व राहगीर घटना स्थल की तरफ दौड़े व पुलिस को सूचना देते हुए सभी को कार से बाहर निकाला। मौके पर ही सुजीत व उसके ममेरे भाई 35 वर्षीय अरुण पुत्र सिपट्टर निवासी गांव धर्मपुर बरेली की मौत हो गई। जबकि 23 वर्षीय रोहित पुत्र दयालपाल निवासी जीसीएम रोड देहरादून, 25 वर्षीय अमरीश पुत्र महेंद्र निवासी गांव साधीग्राम व 40 वर्षीय श्याम बहादुर पुत्र धर्मपाल निवासी गांव बीरहरचल उझानी बदायूं गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।
विज्ञापन


पढ़ें : Pics: अनियंत्रित होकर खम्भे से टकराई रोडवेज बस, मची चीख-पुकार, दर्जनों यात्री घायल

विज्ञापन

खुशियां को लग गई नजर, घर में रह गई चित्कार

घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
सुजीत का रिश्ता तय होने के बाद परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थी। रविवार को गोद भराई की रस्म होनी थी। सुजीत परिवार के लोगों के साथ होने वाली दुल्हन की गोदभराई के लिए जा रहा था। घर में महिलाएं मंगलगीत गा रही थी। सभी खुश थे। अचानक से खुशियों को जैसे की किसी की नजर लग गई। हादसे की सूचना घर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। मौत पर ढोल की थाप बंद होकर चित्कार सुनाई दे रही थी। परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें