फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: मेरठ के बिजली बंबा बाईपास पर सड़क हादसे में आरपीएफ के दरोगा की मौत

Tue, 30 Apr 2024 03:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

हरियाणा के कैथल जिले के रहने वाले एएसआई वीरेंद्र शर्मा आरपीएफ दिल्ली में तैनात थे। मंगलवार को मेरठ में सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शव को लेकर जाते कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के बिजली बंबा बाईपास पर रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क हादसे में आरपीएफ दिल्ली में तैनात दरोगा वीरेद्र शर्मा (50) की मौत हो गई। ट्रैफिक पुलिस ने कंटेनर और उसके चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। 

विज्ञापन


लोहिया नगर इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि हरियाणा कैथल जिले के रहने वाले एएसआई वीरेंद्र शर्मा आरपीएफ दिल्ली में तैनात थे। मंगलवार दोपहर को अपने एक साथी संजय के साथ बुलेट पर सवार होकर विजेंद्र शर्मा हरिद्वार जा रहे थे।

Trending Videos
विज्ञापन

बताया जाता है कि परतापुर से वह बिजली बंबा बाईपास से होते हुए जा रहे थे। जुरानपुर फाटक के समीप सामने से आ रहे कंटेनर ने दरोगा की बुलेट को टक्कर मार दी। दरोगा टक्कर लगने के बाद कंटेनर के पहिए के नीचे आ गए, जबकि बुलेट चला रहे संजय साथी दूसरी साइड में गिर गया।

दरोगा के ऊपर से कंटेनर का पहिया चढ़ जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ बुलेट पर सवार युवक के भी घायल हो गया है। हादसे के बाद तत्काल ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। कंटेनर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

हादसे  में घायल युवक को अस्पताल पहुंचा दिया गया है, जबकि दरोगा की मौत होने पर उसका शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया है। दरोगा के परिवार को हादसे की जानकारी दे दी गई।

उधर, सीओ कोतवाली आशुतोष। कुमार का कहना है कि दरोगा दिल्ली से हरिद्वार के लिए निकले थे। परिवार को भी हादसे की सूचना दे दी गई है। परिवार के लोग मेरठ के लिए रवाना हो चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें