फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: पेड़ से टकराई दूल्हे की कार, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Wed, 04 Apr 2018 07:09 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यहां एक दूल्हे की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दूल्हा सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


यह घटना यूपी के बिजनौर शहर में नूरपुर की है। धामपुर से दिल्ली जा रही बारात की एक कार चांदपुर मार्ग पर गांव आजमपुर के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार दूल्हा सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजन सभी घायलों को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद एंबुलेंस से दिल्ली ले गए। 

धामपुर के मोहल्ला अफगान नगीना चौक निवासी अकबर की बारात दिल्ली जा रही थी। सुबह आठ बजे दूल्हे की कार का चांदपुर मार्ग पर गांव आजमपुर के पास टायर फट गया। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। कार में सवार दूल्हा अकबर, उसकी बहन रेशमा, ममेरी बहन सुमायला, पड़ोसी बबलू एवं कार का चालक दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से अन्य गाड़ियों में सवार होकर आ रहे परिजनों ने ग्रामीणों से सहयोग से कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : Pics: अनियंत्रित होकर खम्भे से टकराई रोडवेज बस, मची चीख-पुकार, दर्जनों यात्री घायल

चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में दूल्हे के परिजन एंबुलेंस से सभी घायलों को दिल्ली ले गए। उधर, मंगलवार रात मुरादाबाद मार्ग पर गांव दौलतपुर के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी गन्ने से लदी ट्रॉली में पीछे से टकरा गई। हादसे में कार सवार सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष एवं सपा के जिला उपाध्यक्ष लोकेश भारद्वाज बाल-बाल बचे। जबकि उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें