फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो वाहनों के बीच फंसे क्लीनर की मौत

Sat, 20 Feb 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे स्थित वलीदपुर गांव के निकट बृहस्पतिवार रात एक कैंटर में पीछे से आ रही टाटा 409 ने टक्कर मार दी। जिससे कैंटर आगे खड़े एक अन्य वाहन से टकरा गई। जिससे कैंटर का शीशा साफ कर रहा क्लीनर दोनों वाहनों के बीच फंस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बुलंदशहर के गाजीपुर सिकंद्राबाद निवासी बिजेन्द्र पुत्र हुकुम सिंह (35) कैंटर पर क्लीनर था। वह अविवाहित था। बताया कि चालक सतेंद्र और क्लीनर बिजेन्द्र बृहस्पतिवार रात कैंटर लेकर हरिद्वार से गाजियाबाद जा रहे थे। हाईवे पर वलीदपुर गांव के निकट एक ढाबे के पास उन्होंने कैंटर रोक दी। उनकी गाड़ी के आगे एक अन्य वाहन भी खड़ा था।

बिजेंद्र कैंटर का शीशा साफ करने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रही टाटा 409 के चालक ने कैंटर में जोरदार टक्कर मार दी। इससे कैंटर आगे खड़े वाहन से टकरा गई। जिससे शीशा साफ कर रहा बिजेन्द्र दोनों वाहनों के बीच में फंस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आगे खड़े वाहन को चालक लेकर फरार हो गया। वहीं, टाटा 409 का चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मृतक बिजेन्द्र के भाई सुरेन्द्र ने दौराला थाने में आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर परशुराम का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें