फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों के लिए काल बन गई रोडवेज

Sun, 10 Jan 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुघर्टनाओं में शनिवार शाम तीन लोगों की मौत हो गई। एक हादसा हापुड़ रोड स्थित फफूंडा गांव के पास हुआ। जिसमें रोडवेज की अनुबंधित बस ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। जबकि दूसरा हादसा मवाना रोड स्थित रजपुरा पुलिस चौकी के सामने हुआ। जिसमें ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने दो घंटे मवाना रोड पर जाम लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन


खरखौदा क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी रिंकू कुमार (28) पुत्र देवकरण, मनोज कुमार (25) व उसका भाई संजय पुत्र सुरजीत निवासी नूरनगर ब्रह्मपुरी एक ही बाइक पर मेरठ आ रहे थे। हापुड़ रोड स्थित फफूंडा गांव के जंगल में कांच की फैक्ट्री के सामने पीछे से आई रोडवेज की अनुबंधित बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें रिंकू और मनोज की मौके पर मौत हो गई, जबकि संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसकी जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजन अस्पताल और पीएम हाउस पहुंचे। गुस्साए लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कर दिया। एसओ खरखौदा पीयूष दीक्षित का कहना है कि अनुबंधित बस और उसके ड्राइवर की तलाश की जा रही है। रिंकू के मनोज और संजय रिश्ते में साले लगते हैं। तीनों एक ही बाइक पर मेरठ आ रहे थे। तभी यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन


ट्रक ने युवक को रौंदा, जाम और तोड़फोड़
गंगानगर थानाक्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी सोनू गोस्वामी (35) पुत्र भंवरसिंह अपनी आठ साल की बच्ची किरन की दवाई लेकर साइकिल से गंगानगर से लौट रहा था। रजपुरा पुलिस चौकी के सामने एक ट्रक ने सामने से साइकिल में टक्कर मार दी। जिसमें सोनू की मौके पर मौत हो गई। गंगानगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसकी जानकारी लगने पर सलारपुर गांव के लोगों ने गंगानगर स्थित तलवार पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा कर दिया।

गुस्साए लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ करते पुलिस पर आरोप लगाया कि ट्रक और उसके ड्राइवर को भगाया है। मामला तूल पकड़ने पर सीओ सदर देहात शिवराज सिंह, इंस्पेक्टर सिविल लाइन इकबाल अहमद कलीम, एसओ लालकुर्ती प्रदीप त्रिपाठी समेत कई थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह और सलारपुर ग्राम प्रधान कुंवर सिंह ने ग्रामीणों को समझा बुझाया और जाम खुलवाया। ग्रामीणों ने सलारपुर गांव के सामने मवाना रोड दोबारा से जाम कर दी। ग्रामीण डीएम पंकज यादव और सपा नेता अतुल प्रधान को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें