फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफारी की टक्कर से रिटायर्ड दरोगा की मौत

Sat, 02 Jan 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में पुलिस चौकी के पास शुक्रवार को सफारी कार ने बाइक सवार रिटायर्ड दरोगा को रौंद दिया। पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा।
विज्ञापन


नौचंदी थाना क्षेत्र के जयदेवीनगर निवासी सुबेदार सिंह चौहान (71)  वर्ष 2004 में बिजनौर में दरोगा के पद से रिटायर हुए थे। इस समय वह परिवार के लोगों के साथ जयदेवीनगर में रह रहे थे। शुक्रवार सुबह वह बाइक से जा रहे थे। सेंट्रल मार्केट चौराहे पर पुलिस चौकी के सामने तेज रफ्तार सफारी ने दरोगा को चपेट में ले लिया।

घटना के बाद आरोपी चालक जैसे ही भागने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। हादसे की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर नौचंदी हरसरण शर्मा मौके पर पहुंचे घायल को आनंद अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया परिजनों की तहरीर पर आरोपी चालक अनिरुद्घ निवासी कुशावली थाना सरधना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पकड़े गये चालक ने बताया कि वह नूरनगर निवासी किरनपाल की गाड़ी चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें