उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर तैयार शुरू कर दी है। सभी जिलों के डीआईओएस को निर्देश दिया गया है कि सचल दल का गठन करें।
निदेशक माध्यमिक शिक्षा अमरनाथ वर्मा ने कहा है कि सचल दल में एक शिक्षिका शामिल होगी, कोई शिक्षक छात्राओं की तलाशी नहीं लेगा। सचल दल में महिला शिक्षक को अनिवार्य तौर पर लगाए जाने के पीछे हाईकोर्ट की सख्ती का असर दिख रहा है। उच्च न्यायालय ने 21 सिंतबर 2015 को यह आदेश जारी किया था।
नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए प्रतिदिन सभी डीआईओएस कार्यालय की तरफ से मुख्यालय को मेल व फैक्स के माध्यम से निरीक्षण रिपोर्ट भेजेंगे। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर दिन में एक बार सचल दल के लिए निरीक्षण करना अनिवार्य होगा। निदेशक के आदेश पर डीआईओएस कार्यालय सचल दल गठित करने में जुट गया है।