फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में हादसा: पेपर मिल में गत्ते की ढांग के नीचे दबकर सुपरवाइजर मारूफ की मौत, एक घायल

Wed, 18 Sep 2024 01:19 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के गंगानगर थानाक्षेत्र स्थित एक पेपर मिल में गत्ते की ढांग के नीचे दबकर सुपरवाइजर की माैत हो गई। सुपरवाइजर मारूफ यहां 12 वर्ष से नाैकरी कर रहा था।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनएच-34 पर सैनी गांव स्थित एक पेपर मिल में बुधवार सुबह सात बजे गत्ते की ढांग के नीचे दबकर सुपरवाइजर की मौत हो गई। एक मजदूर घायल हो गया। परिजनों ने इस मामले में कार्रवाई से इनकार किया है। 

विज्ञापन


इंचौली थाना क्षेत्र के गांव महल निवासी मारूफ(29) पुत्र स्वर्गीय मजहर रिजवी एनएच-34 पर सैनी गांव स्थित एक पेपर मिल में करीब 12 वर्ष से नौकरी कर रहा था। वर्तमान में वह सुपरवाइजर था।

परिजनों के अनुसार बुधवार सुबह 6 बजे वह ड्यूटी पर पहुंचा। करीब 7 बजे वह गत्तों के बंडलों को लोडर से हटवा रहा था। उसी दौरान गत्तों की ढांग मारूफ के ऊपर गिर गई। वह उसके नीचे ही दब गया। ढांग की चपेट में अजय पुत्र चमन निवासी कसेरुबक्सर भी आ गया।

आसपास के लोगों ने मारूफ को मशक्कत के बाद बाहर निकाला। करीब 8:30 बजे अस्पताल द्वारा दोनों को एंबुलेंस से गंगानगर एन ब्लॉक स्थित अमृत हेल्थकेयर सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल अजय का उपचार किया। सूचना पर इंचौली थाने से एसआई विजय शुक्ला व अन्य चार पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। 
विज्ञापन

मारूफ की आठ माह की बेटी मरियम और पत्नी है
परिवार में मारूफ की मां निशार, एक भाई मोहत्शीम और तीन बहनें शबा, निदा और अजमी हैं। दो की शादी हो चुकी है। करीब दो साल पहले मारूफ का निकाह सोफिया से हुआ था।  दोनों की आठ माह की बेटी मरियम है। घटना की जानकारी पर परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण हॉस्पिटल पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें