फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में बड़ा हादसा: हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने दो को कुचला, मौके पर मौत, आरोपी चालक कार समेत फरार

Wed, 02 Oct 2024 11:18 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के एनएच-58 पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की माैत हो गई। यहां एक तेज रफ्तार कार ने ढाबे पर खड़े युवकों को कुचल दिया। आरोपी कार चालक माैके से फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कंकरखेड़ा में नेशनल हाईवे-58 पर सुखदेव ढाबे के सामने बुधवार अल सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


शोभापुर चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया की फरीदाबाद निवासी विनोद कुमार(50) भाटिया पुत्र अशोक व बंगाली उपनाम (52 ) अपने तीन अन्य साथियों के साथ बुधवार सुबह कार से हरिद्वार जा रहे थे। इसी बीच वह शोभापुर गांव के पास बने सुखदेव ढाबे पर खाना खाने के लिए रुक गए थे।

यह भी पढ़ें: बरनावा पहुंचा राम रहीम: आठवीं बार 20 दिन की पैरोल पर आया बाहर, हनीप्रीत भी पहुंची आश्रम
विज्ञापन


विनोद व बंगाली सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी बीच दिल्ली की तरफ से आई एक तेज रफ्तार कार ने दोनों को कुचल दिया। कार के बोनट में फंसने से दोनों कई मीटर तक घिसटते हुए चले गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


आरोपी चालक कार लेकर मुजफ्फरनगर की तरफ फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फोन कर परिजनों को मामले से अवगत कराया। जानकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ दौराला का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपी चालक की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें