राहुल की शादी के बाद बेटी वैष्णवी(11) व नौ वर्ष का बेटा वीरेन है। राहुल के छोटे भाई की लगभग नौ साल पूर्व मौत हो गई थी। पीड़ित पिता के अनुसार राहुल पर पूरे घर की जिम्मेदारी थी। वह अकेला कमाने वाला था।
बुधवार सुबह टेंपो से सवार होकर राहुल रोहटा रोड की तरफ जा रहा था। इसी बीच दिलावरा गांव के सामने पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद राहुल टेंपो से उछलकर सड़क पर जा गिरा।
पीछे से आ रहा ट्रैक्टर युवक को कुचलता हुआ निकल गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। एसपी सिटी का कहना है की तहरीर के आधार पर जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।