फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरे में बुझ गई जिंदगी: आंधी-बारिश में गिरे पेड़ से टकराई बाइक, ड्यूटी से लौट रहे हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र

Thu, 22 May 2025 11:23 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बिजनौर के अफजलगढ़ में ड्यूटी से लौटते वक्त हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र की बाइक सड़क पर गिरे पेड़ से टकरा गई। मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हेड कांस्टेबल की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल का फाइल फोटो व हादसे की तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार देर रात तेज आंधी-तूफान और बारिश ने एक परिवार को कभी न मिटने वाला लिए दर्द दे दिया। अफजलगढ़ थाने में तैनात हेड कांस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार (35) की देर रात ड्यूटी से लौटते समय सड़क पर गिरे पेड़ से बाइक टकराने के कारण दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, बुधवार देर रात हेड कांस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार अफजलगढ़ थाने लौट रहे थे। तेज आंधी और बारिश के कारण शेरगढ़-जटपुरा मार्ग पर अंधेरा छा गया था। अचानक उनकी बाइक एक गिरे हुए पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: Meerut Weather Today: रात में आंधी-बारिश से राहत, सुबह मौसम रहा नम...लेकिन खेतों में तबाही छोड़ गया तूफान! 

विज्ञापन
विज्ञापन

्गुरुवार सुबह जैसे ही राहगीरों ने शव देखा, पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मृतक के मोबाइल से पहचान की और परिजनों को जानकारी दी। पुष्पेन्द्र मेरठ के रोहटा रोड गगन विहार में पत्नी और दो बेटियों के साथ रह रहे थे। मूल रूप से वह बागपत जनपद के लुहारी पट्टी गांव के निवासी थे। उनकी भर्ती यूपी पुलिस में 2011 में हुई थी।

सुबह 7:30 बजे पोस्टमार्टम के बाद बिजनौर पुलिस लाइन में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को गांव भेजा गया, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
पुष्पेन्द्र कुमार को खुशमिजाज और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी माना जाता था। उनके आकस्मिक निधन से पूरे पुलिस विभाग और मोहल्ले में शोक की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें