फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: चलती कार में वीडियो बना रहे थे इंजीनियर, गंगनहर में गिरी, चालक लापता

Fri, 14 Dec 2018 09:39 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
गंगनहर में कार की तलाश करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में चौधरी चरण सिह कावंड मार्ग (गंगनहर) पर गुरुवार की रात एक कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी। कार में सवार एक महिला इंजीनियर युवती, युवक और चालक पानी में बह गए। युवक और युवती ने काफी मशक्कत के बाद अपनी जान बचाई, लेकिन कार चालक इंजीनियर पानी में ही समा गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। शुक्रवार को दिन भर गाजियाबाद से पहुंची एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने गंगनहर में गिरी कार व गायब युवक की तलाश में सर्च अभियान चलाया। लेकिन कोई सफलता नही मिल पाई। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग चलती कार में वीडियो बना रहे थे, अचानक कार अनियंत्रित हो गई और नहर में गिर गई।

विज्ञापन


रोहटा थाने के कार्यवाहक एसओ राहुल बालियान के अनुसार, नितिन गुप्ता (25) पुत्र श्रवण कुमार गुप्ता निवासी कलेक्टर गंज जिला फतेहपुर, विशाल (25) पुत्र वीरेनराम और गुरनीक कौर (24) नोएडा नोएडा स्थित एचसीएल कंपनी में इंजीनियर हैं। सभी गुरुवार की रात स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर नोएडा से मुजफ्फरनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिये गए थे। देर रात तीनों कार में सवार हो खतौली से गंगनहर की पटरी होते हुए नोएडा के लिए रवाना हुए। रात में एक बजे जब तीनों चौधरी चरण सिह कांवड़ मार्ग पर पूठ पुल से भोला की झाल ओर करीब दो सौ मीटर ही पहुंचे थे कि कार अचानक अनियंत्रित हो गई ओर दूसरी साइड में जाकर के गंगनहर के किनारे पर बने डोले से टकराती हुई गंगनहर में गिर गई।

बताया गया कि नहर में गिरते ही कार की एक साइड की खिड़की खुल गई। गुरनिक कौर व विशाल किसी तरह तैरकर बाहर आ गए, लेकिन कार चला रहे नितिन गुप्ता कार समेत पानी में डूब गये। विशाल और गुरकीन ने इसकी सूचना वहां से आ जा रहे रहे राहगीरों के मोबाइल से कंट्रोल रूम को दी। यूपी100 और रोहटा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने रात में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
 
शुक्रवार सुबह घटना की सूचना पर एसपी देहात राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। शुक्रवार सुबह गाजियाबाद से एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह दिनभर गंगनहर में टीम के साथ कार व नितिन की तलाश में जुटे रहे, लेकिन कही भी कोई सुराग नही लग पाया। टीम प्रभारी का कहना है कि गंगनहर में पानी की अधिकता व तेज बहाव के कारण सफलता नही मिल पा रही है, प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

चलती कार में बना रहे थे वीडियो
कार्यवाहक एसओ रोहटा राहुल कुमार के मुताबिक गुरनीक कौर ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि कार नितिन चला रहा था। कार में अंदर से मोबाइल से सेल्फी लेते हुए वीडियो बनाई जा रही थी। अचानक कार बायीं तरफ उतरने लगी, जिसके बाद चालक ने कार को सड़क पर लाने की कोशिश की तो अचानक कार दायीं तरफ नहर की तरफ पहुंची और नहर में गिर गई।

एक और टीम बुलाई है
लापता इंजीनियर की तलाश के लिए लगातार टीम काम कर रही है। शनिवार को एक और टीम बुलाई गई है। गंगनहर में पानी की अधिकता होने के कारण कार नहीं मिल सकी है।- राजेश कुमार, एसपी देहात

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें