उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा होने से बच गया। रुड़की पंचकूला हाईवे पर नीलगाय को बचाने के चक्कर में एक कार हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकरा गई। जैसे ही चालक बाहर निकला तो कार में आग गई। इस दौरान कार धू-धू कर जल गई।
सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर कबाड़ में तब्दील हो चुकी थी। दिल्ली के खिचड़ीपुर निवासी राकेश कुमार पुत्र रामू अपनी सियाज कार से देहरादून के लिए जा रहे थे। कार वह खुद चला रहे थे। रुड़की पंचकूला हाईवे पर फतेहपुर थाना क्षेत्र में जेसीबी बड़कला फ्लाईओवर के नीचे से छुटमलपुर की तरफ चले तो अचानक उनकी कार के सामने नीलगाय आ गई।
यह भी पढ़ें: तेज धमाके से दहल उठा इलाका, मलबे में दबी मिलीं पांच लाशें, दर्दनाक थे वो तीन घंटे, तस्वीरें
राकेश के अनुसार नीलगाय को बचाने के प्रयास में उनकी कार सड़क किनारे खड़े हाईटेंशन बिजली लाइन के खंबे से टकरा गई। इससे खंभा टूट गया और लाइन भी नीचे आ गई। गनीमत रही कि राकेश को चोट नहीं आई और वे नीचे उतर गए। राकेश जैसे ही कार से नीचे उतरे तो अचानक कार ने आग पकड़ ली। राकेश ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के तारों के चलते कार और आसपास की जमीन में करंट आ गया। जिसकी वजह से मैं आग बुझाने का प्रयास भी नहीं कर सका।
इसके बाद फतेहपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई। थाना अध्यक्ष अमित शर्मा ने फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि जब तक आग बुझी तब तक कार पूरी तरह जलकर कबाड़ में तब्दील हो चुकी थी। राकेश के अनुसार कार में रखे उनके जरूरी कागज भी जल गए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/