फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: कोहरे का कहर, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर भिड़े दर्जनों वाहन, 25 लोग घायल

Sun, 09 Feb 2020 12:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर भिड़े वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह कोहरे का कहर बरपा। यहां यमुना नदी के पास घने कोहरे के कारण दस से अधिक वाहन आपस में भिड़ गए। इस हादसे में करीब 25 लोग घायल हो गए हैं। कुछ घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया तो कुछ को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


बताया गया कि कुछ घायलों को गाजियाबाद और सोनीपत भी ले जाया गया है। पुलिस के अनुसार सोनीपत निवासी ईको कार में सवार अनीता, रानी, बबली, शिला, छन्नो, अन्द्रवती, कमला और ओमवती ब्रजघाट जा रहे  थे। कार में सवार सभी लोग घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: मां को जिंदगीभर का गम दे गया ये हादसा, बेटे के लिए रातभर मांगी दुआ, सुबह होते ही उजड़ गई दुनिया
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह घने कोहरे के कारण हरियाणा की तरफ से आ रहे वाहन यमुना पुल के पास टकरा गए। वहीं इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड कराकर जाम को खुलवाया है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें