फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिसाड़ीगेट में युवक को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट में युवक को गोली मारी
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट में शनिवार रात बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने क्लीनिक पर हमला बोल दिया। बदमाशों ने क्लीनिक में घुसकर फायरिंग की। युवक के पैर में गोली लगी है। उसने मेज के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। बदमाश फायरिंग करते हुए बाइक से फरार हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल युवक क्लीनिक संचालक बताया जा रहा है।
लिसाड़ीगेट के समर गार्डन निवासी मोहम्मद गुलफाम पुत्र इलियास का समर गार्डन के नजदीक उमर गार्डन में क्लीनिक है। रात करीब 11 बजे वह क्लीनिक में बैठा था। बाइक से दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे और क्लीनिक के अंदर घुसकर फायरिंग कर दी। हमला होते ही गुलफाम मेज के नीचे छिप गया। उसके पैर में एक गोली लगी है, जबकि एक गोली कंधे के पास से छूकर दीवार से जा टकराई। हमले के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। फायरिंग की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। लिसाड़ीगेट पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस तरह से नकाबपोश बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है, उससे पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है। पीड़ित ने किसी भी हमलावर को पहचानने से इंकार किया है। पुलिस ने यह भी पूछा कि पूर्व में रंगदारी तो नहीं मांगी गई। जांच में सामने आया कि कमेटी के पैसों को लेकर भी विवाद चल रहा है। परिजनों ने अज्ञात में घटना की तहरीर थाने में दी है।
एसपी सिटी डॉ एएन सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें