फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident:  सरूरपुर में कार की टक्कर लगने से मजदूर व उसके बैल की दर्दनाक मौत, किशोर घायल

Tue, 29 Apr 2025 12:55 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव में मैनापूठी में कार की टक्कर लगने से मजदूर और उसके बैल की मौत,  वहीं मजदूर का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मजदूर की मौत सेे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सरधना के सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव में मैनापूठी में कार की टक्कर लगने  से मजदूर बैल की मौत, युवक घायल हो गया। वहीं, ग्रामीणों ने आरोपी कार चालकों को पकड़ कर पुलिस के हलवाले कर दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव मैनापूठी निवासी मुकेश(56) पुत्र मंगे सरूपुर खुर्द में स्थित ईट भट्टे पर भराई का काम करता था। मंगलवार की सुबह वह अपने बेटे के साथ बैल-बग्गी लेकर भट्टे पर ईट के लिए जा रहा था। जैसे ही वह गांव के बाहर सरधना बिनौली रोड पर पहुंचा तो पीछे से हरियाणा नंबर की तेज रफ्तार कार ने उनकी बुग्गी में टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें: Meerut: दिन निकलते ही वारदात, बिजली बंबा बाईपास पर युववक की हत्या, जंगल में मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

कार की टक्कर इतनी भयंकर थी कि टक्कर लगने से मुकेश, उसका बेटा निक्की व बैल उछल कर रोड पर दूर जाकर गिरा, जिसमें मुकेश व उसके बैल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके बेटा निक्की गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। भागने का प्रयास का रहे कार सवारों को भीड़ ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल निक्की को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मामले की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें