फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एकेडमी के बच्चों में दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में जीते पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आराध्या अबेकस फोनिक्स एंड वैदिक मैथ्स एकेडमी के बच्चों ने दिल्ली में आयोजित बाब राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। यह प्रतियोगिता 3 मई को दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस में संपन्न हुई, जिसमें एकेडमी के छात्रों ने कई पुरस्कार अपने नाम किए।
विज्ञापन

अरिस्टो किड्स द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से 500 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। संचालिका शालिनी खुराना ने बताया कि उनके छात्रों ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। अबेकस स्तर एक में सौजस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रांजल को शाइनिंग स्टार पुरस्कार मिला। आर्या, समर्थ और क्रिशा उपविजेता रहे। अबेकस स्तर तीन में दैविक चौधरी ने छठा स्थान पाया। अबेकस स्तर चार में आर्यव्रत उपविजेता रहे। वैदिक गणित की प्रतियोगिता में सुविधि जैन ने तीसरा स्थान पाया , वहीं आर्जव ने छठा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें