फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगेटिव मार्किंग पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने यूजी फाइनल ईयर में निगेटिव मार्किंग के विरोध में बुधवार को सीसीएसयू में हंगामा किया। छात्र-छात्राओं ने कुलपति से कहा कि निगेटिव मार्किंग छात्रों के हित में नहीं है। इसे खत्म कराया जाए। कुलपति ने मामले में विचार करने की बात कही।
विज्ञापन

सीसीएसयू कैंपस में बुधवार को एबीवीपी के प्रदेश कार्यालय प्रमुख उत्तम सैनी के नेतृत्व में छात्र गेट पर एकत्र हुए। नारेबाजी करते हुए कुलपति ऑफिस पहुंचे। उत्तम सैनी ने कहा कि निगेटिव मार्किंग से छात्रों का रिजल्ट अधिक खराब होगा। इसके अलावा छात्रों ने कहा कि पहले लाइब्रेरी रात 12 बजे तक खुलती थी, अब आठ बजे ही बंद हो जाती है। इसका समय रात 12 बजे तक ही रखा जाए। कुलपति ने कहा कि वह दोनों मामलों में रिपोर्ट लेंगे। प्रदर्शन करने वालों में राहुल विकल, हंस चौधरी, सनी तोमर, अंबर अग्रवाल, अभिषेक मौर्या, राहुल सिंह, अंकित बंसल, अंकित स्वामी, आकाश तोमर, जतिन लिसाड़ी, यशवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, सूत्रों के अनुसार, निगेटिव मार्किंग को इस बार विवि प्रशासन टाल सकता है। पूरे मामले में विवि प्रशासन कार्य परिषद में पास हुए इस निर्णय की कॉपी का संज्ञान ले रहा है। निगेटिव मार्किंग को लेकर दो दिन पहले मेरठ कॉलेज के छात्रों ने हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें