फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मोबाइल पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी, थाने में दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव डालमपुर निवासी वेदपाल सिंह ने अपनी पोती के पति द्वारा मोबाइल पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
तहरीर में बताया कि उनकी पोती प्राची की शादी 14 मई 2021 को बागपत जनपद के गांव शेरपुर लुहारा निवासी मनीष पुत्र सुखपाल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद मनीष ने प्राची को उसकी बेटी के साथ घर से निकाल दिया, जिसके संबंध में महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि इसके बावजूद 23 दिसंबर 2025 और 27 फरवरी 2026 को आरोपी मनीष ने उनकी पोती प्राची के मोबाइल नंबर पर अपने दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से मेसेज कर गालियां दीं और मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


वेदपाल सिंह का कहना है कि गाली-गलौज और धमकी देने की ऑडियो रिकॉर्डिंग व मेसेज के स्क्रीनशॉट उनके पास हैं। इस घटना से उनकी पोती मानसिक तनाव में है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें