फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आलमगिरपुर बढ़ला 8 के अभिषेक की सऊदी अरब में सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
अभिषेक उर्फ दीपांशु की सऊदी अरब में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक के घर शांत न देने पहुंचे
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। थाना क्षेत्र के गांव आलमगिरपुर बढ़ला 8 निवासी अभिषेक उर्फ दीपांशु (27) की सऊदी अरब में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह तीन वर्ष पूर्व सऊदी अरब के जेद्दा शहर में गाड़ी पर चालक की नौकरी के लिए गया था।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव आलमगिरपुर बढला 8 के अभिषेक खरे पुत्र हरवीर सिंह तीन साल पहले जैदा कंपनी सऊदी अरब में चालक की नौकरी पर गया था। गत 14 अक्तूबर की रात गाड़ी में अचानक आग लगने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक की मौत से पत्नी रिचा, तीन वर्षीय पुत्र अबिक, मां सुमन, बहन रश्मि व नीतू का रोकर बुरा हाल है। अभिषेक इकलौता चिराग था। परिजनों ने सऊदी अरब से शव गांव में लाने के लिए शासन प्रशासन से गुहार लगाई है।
उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय जाटव, प्रधान पपीत सुंदर चौधरी, योगेंद्र सिंह, जगदीश, जिला पंचायत सदस्य विकास उपाध्याय, एससी एसटी आयोग के सदस्य नरेंद्र सिंह खजूरी, विक्की खजूरी, मोहित, निमेष भाटी, रिशु चौधरी, चौधरी रामकरण, चौधरी परविंदर ने मृतक के आवास पर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें