फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अभिनव सिंह ने जीता स्नूकर प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
- अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में ऑल इंडिया चैंपियनशिप शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में बुधवार से ऑल इंडिया स्नूकर चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। टूर्नामेंट का उद्घाटन उत्तर प्रदेश बिलियर्ड्स और स्नूकर एसोसिएशन के अध्यक्ष कुश भार्गव ने किया। उन्होंने कहा कि क्लब के 100 साल 2032 में पूरे हो जाएंगे, तब और भव्य प्रतियोगिता होगी। अब भी 20 जिलों में स्नूकर प्रतियोगिता कराने की तैयारी चल रही है।
प्रतियोगिता का पहला मुकाबला अभिनव सिंह और अभिषेक अग्रवाल के बीच खेला गया। इसमें अभिनव सिंह ने 55-15, 17-57,67-30, 50-30 से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। दूसरे मैच में सिरजन सिंह ने ध्रुव गुप्ता को 70-42, 63-34, 63-19 से हराया। जय जनेश्वर ने स्नेहिल गुप्ता को 49-39, 34-61, 37-44 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ आनंद ने बढ़िया खेल का प्रदर्शन करते हुए साहिल कुमार को 70-45,71-56, 46-34 से हराया। जितेंद्र सोनी ने आदित्य श्रीवास्तव को 56-20, 52-10 के स्कोर से हराया और 70 का ब्रेक भी लिया। उन्होंने लगातार 70 प्वाइंट लिए। इसके बाद हुए मैच में अमित ने सिद्धार्थ को 76-38 , 76-11, 57-18 के स्कोर से हराया। वहीं, सुहेल को धनंजय से वाॅकओवर मिला। मैच से पूर्व मुख्य अतिथि कुश भार्गव, हरियाणा सचिव मनमीत भाटिया, बिलियर्ड्स एसोसिएशन के मनीष सहित अन्य को सम्मानित किया गया। आयोजन में क्लब के उपाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, सचिव संजय कुमार, राहुल दास, अंशुल अग्रवाल, संजय शर्मा, आयोजन सचिव आनंद अरोड़ा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें