फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कांड : पुलिस रिमांड पर जावेद कुरैशी खोलेगा कई राज

Sun, 09 Jul 2017 11:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
एसएसपी से शिकायत करता स्क्रैप कारोबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्क्रैप कारोबारी हाजी इरफान कुरैशी शनिवार दोपहर एसएसपी से मिले। उन्होंने कहा कि आरोपी जावेद कुरैशी को पुलिस रिमांड पर लिया जाए। आरोपी से पूछताछ होगी तो कई राज खुलेंगे। उनको अंदेशा है कि अरसम के अपहरण में उनके परिवार का सदस्य शामिल था, उसका नाम भी उजागर होना चाहिए। अरसम को टारगेट क्यों बनाया, इसकी गहनता से जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन


पटेलनगर निवासी स्क्रैप कारोबारी इरफान के बेटे अरसम का अपहरण 23 जून हो गया था। पुलिस ने पांच आरोपियों को जेल भेजा था। आरोपी जावेद कुरैशी निवासी गुदड़ी बाजार, कोतवाली पुलिस को चकमा देकर खुद सरेंडर हुआ था। जावेद ने ही अरसम के अपहरण करने की बात अपहरणकर्ताओं को बताई थी। स्क्रैप कारोबारी ने बताया कि अपहरणकर्ताओं के निशाने पर  शहर के छह कारोबारी के बेटे हैं। वह कौन कौन थे और अरसम को उन्होंने टारगेट पर क्यों लिया।  एसएसपी मंजिल सैनी का कहना कि जावेद के रिमांड की अर्जी कोर्ट में डाली है। जावेद जल्द रिमांड पर आएगा।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें