फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था हत्याकांड : कटा सिर नहीं मिला, गंगनहर मुरादनगर में लगाया जाल बह गया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। छात्रा आस्था उर्फ तनिष्क हत्याकांड में परतापुर पुलिस को पांचवें दिन भी आस्था का कटा सिर नहीं मिला। सिर की तलाश के लिए मुरादनगर गंगनहर में लगाया गया जाल भी तेज बहाव में बह गया। अब मसूरी में गंगनहर में जाल लगा हैं। पुलिस अब पीएसी बाढ़ नियंत्रण के गोताखोर जवानों की मदद ले रही है। सोमवार को भी गंगनहर में सिर की तलाश की, मगर कोई सफलता नहीं मिली। वहीं, हत्याकांड में वांछित मृतका के मौसेरे भाई गौरव भी पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वह मोबाइल बंद कर भूमिगत हो गया है। पुलिस उसे तलाश रही है।
विज्ञापन

परतापुर थाना क्षेत्र में गत बृहस्पतिवार को गांव बहादरपुर के रजबहे में छात्रा की चादर में लिपटी सिर कटी लाश मिली थी। मृतका के सूट-सलवार की जेब से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर मृतका की पहचान दौराला थाना क्षेत्र के गांव दादरी निवासी रमेश की बेटी आस्था उर्फ तनिष्का (17) के रूप में हुई। वह इंटर की छात्रा थी। दोस्त से बात करने पर मां ने बुधवार 4 जून को आस्था की गला दबाकर हत्या की थी तथा मामा, ममेरे भाई और मौसेरे भाई ने गर्दन काट कर आस्था की लाश को ठिकाने लगाया था।
परतापुर पुलिस अभी तक आस्था की मां राकेश देवी, महरौली परतापुर निवासी मामा कमल सिंह, समर सिंह, ममेरे भाई मंजीत उर्फ मोनू को जेल भेज चुकी है। एक नाबालिग भी बाल सुधार गृह भेजा गया है। हत्या के बाद गर्दन काट कर जानी गंग नहर में सिर और बहादरपुर रजबहे में धड़ फेंका गया था। लाश ठिकाने लगाने में छात्रा का मौसेरा भाई गौरव गुर्जर भी शामिल था। उसकी तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि कटे सिर की तलाश के लिए पीएससी के जवानों की मदद ली गई है, गंग नहर में लगातार तलाश की जा रही है। मसूरी गंगनहर में अभी जाल लगा हुआ है। वारदात में वांछित गौरव की भी पुलिस तलाश में है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें