इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के द्वारा अगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवसीय
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से योग की उपयोगिता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका विषय योग फाॅर आवर अर्थ, आवर हेल्थ रहा। मुख्य अतिथि मिथलेश तिवारी, योग प्रशिक्षक मौजूद रहे। मिथलेश तिवारी ने बताया कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग है। यह शारीरिक, मानसिक और आत्मिक विकास का माध्यम है। वर्तमान में योग वैश्विक स्वास्थ्य और जीवनशैली का आधार बन चुका है। विकास की दिशा में योग मानवता को संतुलन और शांति प्रदान करता है। कार्यक्रम में डॉ. ममता, सुभाना जावेद सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद