जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि प्रदेश में बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। कहा कि जनता लगातार बिजली कटौती का सामना कर रही है। पूरे प्रदेश में बिजली कटौती का संकट लोग झेल रहे हैं। गर्मी की वजह से अस्पतालों में लोग भर्ती हो रहे हैं और मौतें हो रही हैं।
यह भी पढ़ें: बेसहारा हुईं तीन बेटियां: पति की हत्या कर पत्नी गई जेल, बेटी बोली- मम्मी कहती थी पापा को रास्ते से हटा देंगे
उन्होंने कहा कि अकेले पूर्वांचल में सैकड़ों लोगों की मौतें हो चुकी हैं। अस्पतालों में भर्ती मरीज गर्मी से बेहाल होकर भाग रहे हैं और गर्मी के कारण तमाम बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। पार्टी की ओर से उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति कराई जाए। जिससे इस भयंकर गर्मी से लोगों को निजात मिल सके और लोगों की मौतें न हों। गर्मी के कारण प्रदेश में जो मौतें हुई हैं उन मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही यह मांग भी रखी कि बिजली विभाग में रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरा जाए।