फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आज से 11 अगस्त तक सोहराब गेट डिपो से चलेंगी भैंसाली और मेरठ डिपो की बस

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से 11 अगस्त तक सोहराब गेट डिपो से चलेंगी भैंसाली और मेरठ डिपो की बस
विज्ञापन

.. भैंसाली बस अड्डा हुआ खाली, देर रात तक सोहराब गेट डिपो भेजी गई बस

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आज से 11 अगस्त की मध्य रात्रि तक दिल्ली, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, उत्तराखंड के लिए चलने वाली सभी बसें गढ़ रोड स्थित सोहराब गेट डिपो से चलेंगी। बृहस्पतिवार की देर रात तक भैंसाली और मेरठ डिपो की सभी बसें सोहराबगेट डिपो पर भेज दी गई।
दिल्ली रोड पर कावड़ियों की संख्या बढ़ते ही परिवहन विभाग के अधिकारियों ने तय कार्यक्रम के तहत भैंसाली बस अड्डे से चलने वाली सभी बसों का संचालन सोहराब गेट डिपो से शुरू कर दिया। अब शहर में केवल एक ही बस अड्डा, सोहराबगेट से ही परिवहन निगम ओर अनुबंधित बसें चलेंगी। सोहराब गेट बस अड्डे पर बसों की संख्या बढ़ने पर समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोहराबगेट बस अड्डे से इन शहरों के लिए चलने वाली बस संख्या
शहर... बस
गजरौला
122
मुरादाबाद
205
बरेली
362
लखनऊ
735
कौशांबी
125
मुरादाबाद
125
आगरा
376
हरिद्वार
267
दिल्ली
163
देहरादून
369
बुलंदशहर
145
धामपुर
76
भवाना
39
बिजनौर
115

.. नौचंदी मैदान में खड़ी की गई है बस

...भैंसाली और मेरठ डिपो की अधिकतर बसों को नौचंदी मैदान में खड़ा किया गया है। यही से कुछ बसों को समय समय पर सोहराबगेट डिपो बस अड्डे पे ले जाकर संचालित किया जाएगा। सोहराब गेट डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव कुमार का कहना है कि सोहराब गेट बस अड्डा परिसर में एक साथ तीन डिपो की बसों को खड़ी करने की जगह नहीं है।इस लिए पहली बार बसों को नौचंदी मैदान में खड़ी करने की व्यवस्था की गई है। ये सभी बस 11 अगस्त तक सोहराब गेट बस अड्डा से ही चलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें