फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गे क्लब बनाकर लूटपाट करने वाले गैंग का एक और सनसनीखेज खुलासा

Thu, 24 Nov 2016 02:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 फेसबुक पर गे क्लब बनाकर लूटपाट करने वाले गैंग ने एक और सनसनीखेज खुलासा किया। आधी रात से दिल्ली रोड पर गे युवक कब्जा कर लेते हैं। एसपी सिटी ने पड़ताल की, तो बात सच साबित हुई। पुलिस ने माना कि दिल्ली रोड पर गे युवक घूमते हैं, जोकि लूट और गलत काम कर लोगों की क्लिप बना लेते हैं। इन लोगों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर गे क्लब बनाकर लूट करने वाले गैंग का खुलासा किया था। चार बदमाशों को मीडिया के सामने पेश किया गया था। सरगना सुमित निवासी दबथुवा सरधना ने बताया कि उसके गैंग में 25 युवक हैं, जो अभी तक 25-30 गे युवकों को शिकार बना चुके हैं। मंगलवार रात से ही चारों से पूछताछ की जा रही थी। चारों युवकों ने कुछ और खुलासे किए। बताया कि आधी रात से कुछ गे दिल्ली रोड पर सड़कों पर खड़े हो जाते हैं और आने-जाने वाले लोगों को रोकते हैं। ये महिलाओं के कपड़े पहनने हुए होते हैं। लिफ्ट मांगने का ड्रामा करते हैं। कार रुकी, तो उसके अंदर बैठ जाते हैं और बाइक रुके तो उसके पीछे बैठकर चल देते हैं। कुछ दूर आगे जाकर शिकार बना लेते हैं। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि दिल्ली रोड पर चेकिंग कराकर इन लोगों को पकड़ा जाएगा।

आधी रात को दिखें, तो गाड़ी न रोकें
पुलिस ने बताया कि गे युवक खुद को किन्नर बताकर घूमते हैं। जबकि वे किन्नर नहीं हैं। ये लोग देह व्यापार का धंधा तो करते ही हैं। पीड़ित से कुकर्म करके लूट भी लेते हैं। एसपी सिटी ने लोगों को सचेत किया है कि दिल्ली रोड पर आधी रात के समय कोई महिलाओं की ड्रेस में रुकने का इशारा करे, तो गाड़ी न रोकें। तुरंत 100 नंबर पर सूचना दें। खास तौर से ये युवक ट्रांसपोर्टनगर, इरा मॉल, मेट्रो प्लाजा, ईदगाह चौराहा, डीएन चौराहा से लेकर जलीकोठी तक घूमते हैं। इनमें से कुछ गे रिक्शा पर बैठकर भी पूरी रोड पर मंडराते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें