फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश हत्याकांड : अस्पताल से आई देववती सहित कई लोगों से की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। गांव शोल्दा में दिवाली की रात किसान आदेश उर्फ गुड्डू की हत्या के मामले में पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। घटना में सिर में गोली लगने से घायल देववती समेत कई अन्य लोगों से पुलिस ने पूछताछ की है। देववती को तीन दिन पूर्व ही अस्पताल से छुट्टी मिली है। सीओ प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है। देववती की हालत अभी पूरी तरह ठीक नहीं है।
विज्ञापन

शोल्दा गांव निवासी बिजेंद्र और उसकी पत्नी देववती गांव के ही किसान आदेश के खेतों में मजदूरी करते थे। आदेश और देववती के संबंध बन गए थे। आदेश की पत्नी की बीमारी के चलते कई साल पहले मौत हो गई थी। देववती आदेश के साथ उसके घेर में रहने लगी। आदेश की मां अलग घर में रहती है। दिवाली की रात आदेश उर्फ गुड्डू की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। देववती के भी सिर में गोली मारी गई थी। देववती को अस्पताल में भर्ती कराया था। आदेश की बड़ी बहन सरिता ने देववती और उसके पुत्रों लोकेश, ललित, पति बिजेंद्र और भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने अब अस्पताल से आने के बाद देववती से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें